Friday, 7 March 2014

ताहिरा बानो को प्रखर बुद्धि पुरस्कार



जनपद जालौन के गोहन कस्बे में केशव देव तिवारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० राकेश द्विवेदी अपने पिता डॉ० दिनेश चन्द्र द्विवेदी जी की स्मृति में 'प्रखर बुद्धि पुरस्कार' प्रदान करते हैं. ये पुरस्कार महाविद्यालय के सर्वोच्च अंक प्रापक को प्रदान किया जाता है.
इस वर्ष ताहिरा बानो को आज प्रखर बुद्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया. जनपद जालौन के अजीतापुर गाँव में मात्र तीन लडकियाँ ही स्नातक कर रही हैं....ताहिरा के अलावा नूर सबा और अफसर जहाँ गोहन के केशव देव तिवारी महाविद्यालय में बी०ए० द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं.
समूचे गाँव के विरोध के बाद भी ताहिरा के माता-पिता ने उसे और इन दो बच्चियों को शिक्षा ग्रहण करने का मौका दिया. ये दोनों बच्चियाँ भी ताहिरा की रिश्तेदार हैं...जो उसी गाँव में निवास करती हैं.

Shri Gopal Bhise…… A Bicycle Weeder



Shri Gopal Bhise…… A Bicycle Weeder.
When it comes to improvised farming methods, Shri Gopal Bhise has certainly ploughed a new way for Indian farmers. This clever innovation just fixes a rod with a blade at the end, to an assembly consisting of only the front wheel and handle of a bicycle.
http://www.thehindu.com/sci-tech/bicycle-inspired-plougher-and-weeder-gains-popularity/article414019.ece

http://www.youtube.com/watch?v=3xd2qikZ2Ig

http://www.d-impact.org/will-the-real-nif-please-stand-up/bicycle-weeder/

http://www.rediff.com/business/slide-show/slide-show-1-amazing-innovations-from-rural-india/20110316.htm 


दो बच्चों की जागरूकता








नया नंगल के 7 साल के अग्रिम व 8 साल के शौर्य को मार्किट में 20 रुपए का नोट मिला। दोनों साथ ही लगती नया नंगल चौकी में पहुंच गए ताकि ये नोट उसके मालिक तक पहुंच जाए। पुलिस वालों ने पहले यह सोचा कि ये दोनों बच्चे मजाक कर रहे हैं।

इसके बाद बच्चों ने उन्हें समझाया और कहा कि हम लोग झूठ नहीं बोल रहे हैं। इसके बाद पुलिस वालों ने उन्हें कहा कि वह इस नोट को अपने पास रख लें या इसकी चॉकलेट खा लें। दोनों ने अभी भी वह नोट अपने पास रखा हुआ है। इस संबंध में इन दो भाइयों की मां ने कहा कि यह सरकार की या अवेरनैस का ही नतीजा है कि बच्चे गुम पैसों को लेकर थाने पहुच गए। अग्रिम व शौर्य ने कहा कि मां ने बताया था कि अगर रास्ते में किसी की चीज मिले तो उसे थाने में जमा करवाया जाता है।